Surprise Me!

राज्यसभा चुनाव: बिहार में महागठबंधन को बड़ा झटका, पांचों सीटों पर NDA की जीत

2026-03-17 1 Dailymotion

<p>बिहार, ओडिशा और हरियाणा से राज्यसभा की 11 सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी की अगुवाई वाली NDA ने बढ़त हासिल की. बिहार में महागठबंधन को झटका देते हुए NDA ने सभी पांच सीटों पर जीत हासिल की. यहां कांग्रेस के तीन और आरजेडी के एक विधायक के मतदान करने नहीं करने से विपक्ष को हार का सामना करना पड़ा. बिहार में NDA की ओर से सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, RLM अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, समेत पांच लोगों ने जीत हासिल की.  </p><p>दूसरी तरफ, ओड़िशा में विपक्ष को क्रॉस-वोटिंग का सामना करना पड़ा. बीजू जनता दल और कांग्रेस के विधायकों ने बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप राय के लिए वोटिंग की. ओड़िशा में दिलीप राय के अलावा बीजेपी के मनमोहन सामल, सुजीत कुमार और बीजेडी के संतृप्त मिश्रा ने जीत हासिल की. उधर, हरियाणा में दो सीटों के लिए हुई वोटिंग की गिनती देर रात तक चली. जिसमें बीजेपी के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध विजयी रहे.  </p><p>तीन राज्यों की जिन ग्यारह सीटों पर चुनाव हुए.. उनमें बिहार की पांच, ओडिशा की चार और हरियाणा की दो सीटें शामिल हैं. </p>

Buy Now on CodeCanyon