बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अक्सर अपने पर्सनल लाइफ हैप्पी मोमेंट्स फैंस के साथ शेयर करती हैं। तो अब उन्होंने अपने एल्डर सन अरिन के बर्थडे के खास मौके पर एक प्यार भरा बर्थडे पोस्ट किया है। उन्होंने अरिन के साथ बिताए तमाम पलों को दिखाते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। इसमें उनके ग्रेजुएशन डे, एडवेचर मूमेंट के साथ क्यूट फोटो के साथ फैमिली फोटो भी शामिल है।
