हिण्डौनसिटी. कैलादेवी के लक्खी मेले का रंग शहर में देखते ही बन रहा है। पदयात्रियों की सेवा के लिए लगाए गए भंडारा पांडाल समारोह उत्सव की भांति रंग-बिरंगी रोशनियों से जगमगा रहे हैं। झूमर, मैट और कारपेट से सजे पांडालों में देवी मां की प्रतिमा स्थापित कर दरबार सजाया गया है, जहां सुबह-शाम पूजा और आरती की गूंज वातावरण को भक्तिमय बना रही हैं।
