पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। अब पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों को उतार रही हैं, लेकिन एक सीट पर चुनाव बहुत दिलचस्प होने वाला है। दरअसल खुद ममता बनर्जी प.बंगाल के भवानीपुर से चुनाव लड़ने जा रही हैं, पर यहां उनके सामने बीजेपी से सुवेंदु अधिकारी चुनाव लड़ने जा रहे हैं...खास बात ये है कि ये वही सीट है जहां से पिछली बार ममता बनर्जी..इन्हीं सुवेंदु अधिकारी के सामने चुनाव हार चुकी हैं और इस बार फिर दोनों इस सीट पर आमने सामने आ गए हैं। मंगलवार को ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी सीटों का ऐलान किया और जीत का दावा किया। इस चुनावी फाइट को लेकर बीजेपी बड़ी कॉन्फि़डेंट दिख रही है और कह रही है कि ममता दीदी एक बार फिर बीजेपी से हारने जा रही हैं।<br /><br /><br />#westbengalassemblyelections, #assemblyelections2026, #electionsdates, #bjpvstmc, #tmccandidatelist2026, #tmccandidatelist, #2026tmccandidatelist, #bjpcandidateslist, #cmmamtabanerjee
