Surprise Me!

Rajasthan Weather : जयपुर में ठंडी हवाओं से दिन का तापमान में गिरावट, तेज हवाएं चलने की संभावना

2026-03-18 103 Dailymotion

राजधानी जयपुर में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। आज सवेरे हालांकि धूप ​खिली, लेकिन हल्की ठंडी हवा से गर्मी का अहसास कम ही हुआ। वहीं आज दिन में तेज हवाएं चलने की संभावना है। इससे मौसम में ठंडक घुली रहने की संभावना है। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज भी कई जिलों में दिन के तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। प्रदेश के पूर्वी संभाग, ढूंढाड़ अंचल, शेखावाटी अंचल, मेवाड़ अंचल, रेगिस्तानी जिलों और सरहदी जिलों के तापमान में आज उतार चढ़ाव देखने को मिला।

Buy Now on CodeCanyon