Surprise Me!

Rain Alert: अगले 48 घंटे का बड़ा बारिश अलर्ट, Delhi-NCR समेत इन राज्यों में IMD ने जारी की चेतावनी

2026-03-18 70 Dailymotion

Weather Update: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ली है। क्या मार्च की गर्मी के बीच फिर से लौट आएगी ठंड और किन राज्यों में जारी हुआ है भारी बारिश का अलर्ट? जानने के लिए देखें यह वीडियो।
मार्च के महीने में बढ़ती गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर सामने आई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है। आने वाले तीन दिनों तक आसमान में बादलों का डेरा रहेगा और कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।
राजधानी दिल्ली की बात करें तो 18 मार्च से ही मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग ने 20 मार्च के लिए 'येलो अलर्ट' (Yellow Alert) भी जारी किया है, जिसका मतलब है कि तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो सकती है। इस बदलाव से तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे दिल्लीवासियों को तपती धूप से बड़ी राहत मिलेगी।
सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में भी बारिश का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री के आसपास बना रहेगा। अगर आप भी अगले कुछ दिनों में बाहर निकलने का प्लान बना रहे हैं, तो मौसम का यह ताजा अपडेट जरूर देख लें।

The India Meteorological Department (IMD) has issued a significant weather alert for Delhi-NCR, Uttar Pradesh, and Bihar. A sudden weather shift is expected between March 18 and 20, bringing rain, thunderstorms, and gusty winds. A Yellow Alert has been specifically issued for March 20 in Delhi, predicting a dip in temperature and much-needed relief from the early March heat.

#WeatherUpdate #RainAlert #DelhiNCR #OneindiaHindi #BiharRain #Summer

~PR.514~ED.106~GR.508~HT.96~

Buy Now on CodeCanyon