असम विधानसभा चुनाव से राज्य में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। असम के कांग्रेस सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के करीबी सहयोगी रहे प्रद्युत बोरदोलोई ने मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। प्रद्युत बोरदोलोई ने पार्टी के सभी पदों, विशेषाधिकारों और प्राइमरी सदस्यता से इस्तीफा देते हुए अपना पत्र कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा है। खबरें आ रही हैं कि वो जल्द ही बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं और पार्टी की असम इकाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।<br /><br />#AssamPolitics #AssamElections #Congress #BJP #PoliticalNews #BreakingNews #IndiaPolitics #PartySwitch #Resignation #NortheastIndia #ElectionNews #IndianPolitics #PoliticalUpdate #NewsAlert<br />
