Surprise Me!

"देवेगौड़ा, खरगे, शरद पवार जैसे वरिष्ठ नेताओं से सीखें नए सदस्य...", 37 सांसदों की विदाई पर राज्यसभा में गूंजा अनुभव और विरासत का संदेश

2026-03-18 5 Dailymotion

दिल्ली : बजट सत्र के बीच आज संसद के उच्च सदन राज्यसभा से आज 37 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो गया। सदन की कार्यवाही की शुरुआत इन सांसदों की विदाई के साथ हुई। इस दौरान सदन में अनुभव और विरासत का संदेश गूंजा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जु खड़गे ने सेवानिवृत्त हो रहे सांसदों के संसदीय कार्यवाही और सार्वजनिक जीवन में योगदान को सराहा। पीएम मोदी ने कहा कि नव निर्वाचित सांसदों को वरिष्ठ सदस्यों से सीख लेनी चाहिए। वहीं, सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि नेता न कभी रिटायर और होते हैं न कभी टायर।<br /><br />

Buy Now on CodeCanyon