Surprise Me!

अहमदाबाद के पांचकुवा-रेवड़ी बाजार में भीषण आग, 22 दुकानों तक फैली

2026-03-18 352 Dailymotion

Ahmedabad. शहर के पांचकुवा रेवडी बाजार क्षेत्र में बुधवार दोपहर लगभग सवा बजे कपड़े की एक दुकान में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते यह आग 22 दुकानों तक फैल गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। आग पर नियंत्रण पाने के लिए फायर विभाग के लगभग सवा सौ कर्मचारियों और अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया। जिस क्षेत्र में यह आग लगी थी वह काफी व्यस्त जहां ज्यादातर समय भारी भीड़ रहती है।

Buy Now on CodeCanyon