मुंबई, महाराष्ट्र: एक्ट्रेस श्रुतिका अर्जुन ने IANS के साथ 'The 50' में अपनी जर्नी के बारे में खास बातचीत की। एक्ट्रेस ने कहा कि शो में उन्होंने अपना बेस्ट दिया है। श्रुतिका ने कहा कि उन्होंने शो के दौरान बेवजह के झगड़ों से दूरी बनाई, लेकिन जब जरूरी हुआ, तो अपनी बात मजबूती से रखी। साथ ही उन्होंने ने बताया कि उनकी बॉन्डिंग रजत, चाहत और मनीषा रानी के साथ सिर्फ गेम तक सीमित नहीं थी, बल्कि ये सच्चे रिश्तों में बदल गई। उन्हें भरोसा है कि ये दोस्तियां शो के बाहर भी उतनी ही मजबूत रहेंगी। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि ऐसे शो महिलाओं के लिए नहीं हैं, ये धारणा पूरी तरह गलत और पुरानी सोच है। साथ ही विनर के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो रजत और मनीषा रानी को इस शो का विजेता देखना चाहती हैं। वहीं, आखिर में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि लॉयन कोई बहुत हैंडसम व्यक्ति होगा।<br />
