Surprise Me!

Video: पत्रिका की पहल बनी जन-आंदोलन, सडक़ों पर सुरक्षा का मुखर हुआ संदेश

2026-03-19 20 Dailymotion

नवरात्र के अवसर पर गुरुवार को स्वर्णनगरी में आस्था और जागरूकता का संगम तब देखने को मिला, जब शहर की सडक़ों पर वाहन रैली के रूप में सडक़ सुरक्षा का सशक्त संदेश गूंज उठा। राजस्थान पत्रिका की पहल पर संस्थापक कर्पूरचन्द्र कुलिश की जन्मशती के उपलक्ष्य में शुरू हुआ नौ दिन-नौ संकल्प अभियान जनजागरण की नई मिसाल बनता नजर आया। जिला परिवहन विभाग कार्यालय से गुरुवार को निकली वाहन रैली शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से होकर गुजरी। रैली के माध्यम से सडक़ सुरक्षा के नियमों को अपनाने का संदेश दिया। जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत किया और इस पहल को सराहा। रैली के दौरान वाहनों पर लिखे संदेश और प्रतिभागियों के नारों ने वातावरण को जागरुकता से भर दिया।<br />

Buy Now on CodeCanyon