पॉपुलर यूट्यूबर, रियलिटी टीवी स्टार और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव ने गुरुवार को चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर अपने फैंस के साथ एक खास खुशखबरी शेयर की। दरअसल, एल्विश ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने इस दिन को अपना इंडिपेंडेंस डे बताया। वीडियो में वे फॉलोअर्स को नवरात्रि और गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं देते हुए कहते हैं कि ये दिन उनके लिए आजादी का दिन भी है। एल्विश ने खुलासा किया कि उन्हें सांप के जहर मामले में राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज FIR और उससे जुड़ी पूरी कानूनी कार्रवाई को खत्म कर दिया है। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को लेकर यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं, कुछ फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं, तो कुछ इस खबर पर अपनी राय भी रख रहे हैं।<br />
