Surprise Me!

Rajasthan Weather : गुलाबी नगर में आज सवेरे से बारिश का दौर, तापमान में गिरावट से मौसम में ठंडक बढ़ी

2026-03-20 157 Dailymotion

राजधानी जयपुर पर आज सवेरे से इंद्रदेव मेहरबान हैं। प​श्चिमी विक्षोभ के चलते गुलाबी नगर में आज सवेरे से ही बारिश का दौर जारी है। वहीं बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के पूर्वी संभाग, ढूंढाड़ अंचल, शेखावाटी अंचल, मेवाड़ अंचल, रेगिस्तानी जिलों और सरहदी जिलों में आज कई स्थानों पर बारिश का मौसम बना हुआ है।

Buy Now on CodeCanyon