असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए 9 अप्रैल को मतदान होना है। टिकट बंटवारे के बाद प्रत्याशियों के नामांकन का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को जलुकबारी विधानसभा सीट के लिए कलेक्ट्रेट ऑफिस में पर्चा दाखिल किया। सीएम हिमंता के पर्चा दाखिल करने के दौरान माहौल केसरियामय हो गया। केसरिया गुलाल और बीजेपी के झंडों से पूरी सड़क पट गई। स्थानीय लोग अपनी छतों से फूल बरसाते भी देखे गए।<br />
