शहर में गणगौर पर्व और ईद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दोनों पर्व पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए शुक्रवार को पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया। कलेक्टर व एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ पैदल घूमकर शहर के संवदेनशील क्षेत्रों का जायजा लिया। मुख्य चौराहे और गलियों का भ्रमण किया है।
