कश्मीर में ईद की नमाज़ के बाद क्यों भड़का गुस्सा? देखिए इज़राइल और अमेरिका के खिलाफ प्रदर्शन की पूरी सच्चाई और इसके पीछे की असली वजह।
जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर समेत घाटी के कई हिस्सों में ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitr) की नमाज़ के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। नमाज़ खत्म होते ही बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और इज़राइल और अमेरिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने गाजा (Gaza) में चल रहे संघर्ष और अंतरराष्ट्रीय नीतियों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान लोगों के हाथों में तख्तियां और बैनर थे, जिन पर इज़राइल-विरोधी और अमेरिका-विरोधी स्लोगन लिखे हुए थे। सुरक्षा बलों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कड़े इंतजाम किए थे। घाटी में ईद की खुशी के बीच इस तरह के अचानक प्रदर्शन ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। इस वीडियो में देखिए श्रीनगर की सड़कों से आई प्रदर्शन की लाइव तस्वीरें।
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब वैश्विक स्तर पर इज़राइल-फिलिस्तीन संघर्ष को लेकर माहौल गर्म है। कश्मीर में इस प्रदर्शन का असर और सुरक्षा व्यवस्था की ताज़ा स्थिति जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें।

#KashmirProtest #Eid2026 #IsraelAmerica #OneindiaHindi

~PR.514~ED.104~GR.510~HT.408~