Mathura: Farsa wale Baba की मौत पर SSP Shlok Kumar का बड़ा खुलासा, क्या ये वाकई हत्या थी? ब्रज की पवित्र धरती पर तनाव और हाईवे जाम के बीच पुलिस ने बताया उस रात का पूरा सच.
उत्तर प्रदेश के मथुरा (Mathura) जिले के कोसीकलां इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रसिद्ध गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ (Farsa wale Baba) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. ईद के दिन हुई इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया और आक्रोशित लोगों ने दिल्ली-आगरा हाईवे (Delhi-Agra Highway) को घंटों तक जाम रखा. शुरुआती अफवाहों में इसे गो-तस्करी और हत्या से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन मथुरा पुलिस की जांच ने कहानी का रुख पूरी तरह बदल दिया है.
मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्लोक कुमार ने आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि यह हत्या नहीं, बल्कि घने कोहरे के कारण हुआ एक दर्दनाक सड़क हादसा था. एसएसपी के मुताबिक, 21-22 मार्च की रात बाबा ने जिस कंटेनर को शक के आधार पर रोका था, उसमें केवल किराने का सामान लदा था. उसी दौरान पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में गो-तस्करी के किसी भी एंगल से साफ इनकार किया है.
हादसे के बाद कोसीकलां और थाना छाता क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी, जहां उग्र भीड़ ने पथराव भी किया. पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा. इस वीडियो में देखिए एसएसपी मथुरा का वो पूरा बयान और जानिए आखिर उस रात ग्राउंड जीरो पर क्या हुआ था.

#Mathura #FarsaWaleBaba #UPNews #BreakingNews #OneindiaHindi #MathuraPolice

~PR.514~GR.520~GR.538~HT.178~