Surprise Me!

ईद-उल-फितर 2026 के मौके पर देशभर में खुशियों और भाईचारे का माहौल देखने को मिला, नेताओं ने भी अमन-शांति की मांगी दुआ

2026-03-21 705 Dailymotion

देशभर में ईद उल फितर का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह की पहली किरण के साथ ही मस्जिदों में नमाज के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ईद उल फितर के मौके पर लोगों ने नमाज अदा कर अमन, शांति और तरक्की की दुआ मांगी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर किसी में त्योहार को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। मस्जिदों में नमाज अदा की जा रही है और लोग एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दे रहे हैं। इस खास मौके पर मुस्लिम धर्मगुरुओं और नेताओं ने देशवासियों को भाईचारे और शांति का संदेश दिया है। सभी दलों के नेताओं ने ईद के मौके पर देशवासियों को ईद की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।<br /><br />#EidMubarak #EidAlFitr #EidCelebrations #FestivalOfJoy #PeaceAndHarmony #IndiaCelebrates #EidNamaz #UnityInDiversity #FestiveVibes #SpreadLove #Blessings #Togetherness #HappyEid<br />

Buy Now on CodeCanyon