पंजाब में अधिकारी की आत्महत्या से देश को हैरान कर दिया है। दरअसल पंजाब राज्य वेयरहाउस निगम के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा ने जहरीली दवा निगलकर सुसाइड कर लिया। वो अमृतसर में तैनात थे। सुसाइड से पहले रंधावा ने एक वीडियो बनाकर इंटरनेट पर शेयर किया, इसमें उन्होंने गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में गगनदीप सिंह रंधावा ने कहा कि उन्होंने जहरीली दवा खा ली है। वहीं इस घटना के पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को इस मामले की निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए हैं<br /><br />#LaljitSinghBhullar, #PunjabNews, #SuicideCase, #PunjabMinisterSuicideCase
