Surprise Me!

Shabana Azmi ने अपने पति Javed Akhtar के साथ शेयर की Kohima ट्रिप की खूबसूरत तस्वीर

2026-03-21 1,464 Dailymotion

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शबाना आजमी और मशहूर राइटर-लिरिसिस्ट जावेद अख्तर का रिश्ता लंबे समय से लोगों के लिए मिसाल माना जाता है। समय के साथ दोनों के बीच प्यार और भी गहरा होता जा रहा है, जिसकी झलक शबाना आजमी की सोशल मीडिया पोस्ट में देखने को मिली। हाल ही में ये कपल कोहिमा की खूबसूरत ट्रिप पर गया हुआ है। शनिवार को वेटरन एक्ट्रेस ने अपने पति जावेद अख्तर के साथ इस ट्रिप की एक शानदार तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। तस्वीर के साथ शबाना ने एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा। वर्कफ्रंट की बात करें तो शबाना आजमी जल्द ही डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘लाहौर 1947’ में नजर आएंगी। आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा समर्थित इस फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, अली फजल और करण देओल जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में हैं।<br />

Buy Now on CodeCanyon