मशहूर एक्ट्रेस जरीन खान ने हाल ही अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि ईद के पाक मौके पर भी वे भावनात्मक रूप से काफी दुखी हैं। उनकी मां की तबीयत काफी समय से खराब चल रही है, जिसकी वजह से वे अपसेट हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि दुनिया में जो कुछ भी चल रहा है, वह उन्हें अंदर से तोड़ रहा है। ईद के मौके पर जरीन ने अपने इंस्ट स्टोरीज पर वीडियो शेयर कर अपना दुख जाहिर किया। वीडियो में वे कहती नजर आती हैं कि, “ईद सेलिब्रेट करने का मन नहीं कर रहा है, लेकिन थोड़ी सी तैयार हुई हूं। मेरा मन अंदर से बहुत दुखी है। मां की तबीयत बहुत खराब है और साथ ही वर्ल्ड में जो कुछ हो रहा है, वो भी अंदर से तोड़ देने वाला है।”<br />
