नवरात्रि के चौथे दिन को देशभर के प्रमुख मंदिरों में भक्तों का भारी जनसैलाब उमड़ा। इस दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने अलसुबह से ही कतारों में लगकर माता के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मध्य प्रदेश के देवास में भक्तों ने मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की। साथ ही हरिद्वार में भी माता के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में भी नवरात्रि के चौथे दिन माता की पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।<br />
