बॉलीवुड की "फिटनेस क्वीन" शिल्पा शेट्टी अक्सर वर्कआउट वीडियो अपनी इंस्टा फैमिली के साथ शेयर करती हैं। तो अब एक्ट्रेस ने अपनी संडे बिंज का एक बेहद मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो समोसे खाने के साथ ही जलेबी लिए नजर रही हैं। खास बात ये है कि वीडियो की बैकग्राउंड वॉइस में समोसे को त्रिमुखी फल बताया जा रहा है, जोकि 12 महीनों मिलता है।<br />
