बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी लाइफ के खास पल फैंस के साथ शेयर करती हैं। इसके अलावा ईशा अक्सर जीवन से जुड़े अपने नजरिए और सीख को भी शेयर करती हैं। संडे को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपना एक वीडियो पोस्ट कर अपने फॉलोअर्स के लिए एक खास मोटिवेशनल मैसेज शेयर किया। वीडियो के जरिए उन्होंने कहा, “झूठी उम्मीद कमजोरी नहीं होती… ये आपको आगे बढ़ने के बजाय इंतजार में रोककर रखती है।” ईशा के इस मोटिवेशनल मैसेज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और अलग-अलग कमेंट्स कर मैसेज की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।<br />
