मशहूर सिंगर शान की ट्रेन का कम्पार्टमेंट उस समय एक छोटे से कॉन्सर्ट में बदल गया, जब उन्होंने अपनी फिल्म 'वॉन्टेड' का मशहूर सॉन्ग 'दिल लेके दर्दे दिल दे गए' को खूबसूरती से गाया। शान ने ये वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें वे ट्रेन में चढ़ते हुए और खिड़की से बाहर के सुंदर नजारों का मजा लेते दिख रहे हैं। इसके बाद एक को-पैसेंजर उनसे गाना गाने की गुजारिश करता है, जिसे शान खुशी-खुशी मान लेते हैं। उनकी सुरीली आवाज ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया और लोग उनकी तारीफ करते भी दिखाई दिए। इसके अलावा उन्होंने अपना एक और पॉपलुर सॉन्ग 'तन्हा दिल' भी गाया। पोस्ट के जरिए शान ने बताया कि इस सफर ने उनकी कई पुरानी यादें ताजा कर दीं।<br /><br /><br />#Shaan #DilLekeDardeDilDeGaye #TanhaDil #GeetanjaliExpress #TrainConcert #LiveSinging #ViralVideo #Nostalgia #MusicLovers #BollywoodMusic #IndianSinger #LivePerformance #TrainJourney #MusicVideo #SingerLife #EntertainmentNews #Trending #PassengerVibes #Melody #ConcertOnTrain #SocialMediaViral #MusicalMoment #IANS
