Hormuz Strait संकट के बीच PM Modi का बड़ा प्लान, देश में नहीं होगी गैस और तेल की कमी! मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को लेकर ऐसा अभेद्य चक्रव्यूह तैयार किया है कि पूरी दुनिया हैरान है।
पश्चिम एशिया (West Asia) में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) पर मंडराते खतरे ने पूरी दुनिया की ऊर्जा सप्लाई चैन को डरा दिया है। लेकिन इस बड़े संकट के बीच भारत सरकार ने एक ऐसी रणनीतिक तैयारी कर ली है, जिसने घरेलू बाजार में घबराहट को थाम लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने वरिष्ठ मंत्रियों के साथ एक हाई-लेवल बैठक कर हालात की समीक्षा की और सख्त निर्देश दिए हैं कि देश में ऊर्जा सप्लाई किसी भी कीमत पर बाधित नहीं होनी चाहिए।
इस बैठक में पेट्रोलियम, बिजली, उर्वरक और क्रूड ऑयल (Crude Oil) सेक्टर की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया। सरकार का मुख्य फोकस सप्लाई चैन को मजबूत रखने और अर्थव्यवस्था की रफ्तार को बनाए रखने पर है। देश की सभी तेल रिफाइनरियों (Oil Refineries) को फुल कैपेसिटी पर काम करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक बना रहे। आम जनता के लिए राहत की बात यह है कि किसी भी पेट्रोल पंप पर तेल की कमी नहीं होने दी जाएगी।
सबसे महत्वपूर्ण कदम एलपीजी (LPG) यानी रसोई गैस को लेकर उठाया गया है। घरेलू गैस की पैनिक बुकिंग को कम करने के लिए सरकार ने मास्टर प्लान तैयार किया है और कमर्शियल कोटा भी बढ़ा दिया गया है। भारत के इस कदम से यह साफ हो गया है कि वैश्विक युद्ध जैसे हालातों के बावजूद देश का विकास का पहिया नहीं थमेगा। इस वीडियो में देखिए कैसे भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा (Energy Security) को सुनिश्चित कर रहा है।

Amidst the rising tensions in West Asia and the threat to the Strait of Hormuz, the Government of India has formulated a strategic master plan to ensure the nation's energy security. Prime Minister Narendra Modi chaired a high-level meeting to review the supply of LPG, crude oil, and petroleum products, ensuring that the country remains unaffected by the global crisis and oil supply chain disruptions.

#PMModi #EnergySecurity #HormuzStrait #OneindiaHindi #MiddleEastWar #PetrolDieselPrice #LPGSupply

~HT.318~GR.506~PR.514~