एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा को फैंस उनकी दमदार एक्टिंग के लिए पहचानते हैं। टिस्का की सोशल मीडिया पर भी काफी फैन फॉलोइंग है, जहां पर वो अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियो से फैंस के साथ जु़ड़ती हैं। इस बार एक्ट्रेस ने अपने डे-ऑफ को खास बनाते हुए जंगल सफारी का मजा लिया है। जिसकी झलक एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है। उन्होंने कई तस्वीरों के साथ ही वीडियो भी साझा किए, जिसमें वो नेचर के बीच पूरी तरह रिलैक्स और खुश नजर आ रही हैं। हैं। अपने पोस्ट में उन्होंने वहां के नजारे भी दिखाए हैं।<br />
