पीएम नरेंद्र मोदी ने ईरान अमेरिका और इजरायल के बीच जारी युद्ध के हालातों और युद्ध से उपजे संकट पर रविवार को समीक् बैठक की। पीएम ने मंत्रिमंडल की सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता की। दुनिया में आई अस्थिरता के इस दौर में भारत की अर्थव्यवस्था और आम आदमी की रसोई को सुरक्षित रखने पर चर्चा हुई। बैठक का मुख्य संदेश था, दुनिया में हलचल चाहे जो हो, भारत की सप्लाई चैन पर आंच नहीं आने दी जाएगी। अब इस बैठक पर नेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
