Surprise Me!

चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन स्कंद माता की भक्ति में डूबे श्रद्धालु, दिल्ली के कालकाजी और झंडेवालान मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता

2026-03-23 1 Dailymotion

चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन राजधानी दिल्ली के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। खासकर कालकाजी मंदिर और झंडेवालान मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा के अवसर पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। भक्तों ने मां के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।<br />

Buy Now on CodeCanyon