दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से आरंभ हो रहा है। दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार मंगलवार को अपना दूसरा बजट पेश करेगी, जिसमें इस बार ग्रीन बजट की योजना है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सदन में दिल्ली की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी। इस बार बजट की राशि एक लाख करोड़ से अधिक होने की संभावना है। बजट सत्र में इस बार उपराज्यपाल का अभिभाषण नहीं होगा। वहीं दिल्ली सरकार का कहना है कि यह बजट “विकसित दिल्ली” के विज़न को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।<br />
