मिडिल ईस्ट के युद्ध और आर्थिक नीतियों में बदलाव के चलते सोने की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। गुजरात के सूरत के 'खुशाल भाई ज्वेलर्स' की हेतल चौकसी की मानें तो सोने के दाम गिरने के पीछे यूएस फेड द्वारा रेट कट न किए जाने का असर है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण निवेशक अब सोने के बजाय क्रूड ऑइल की ओर रुख कर रहे हैं। ज्वेलर्स का अनुमान है कि आने वाले समय में सोने की कीमतों में 3 से 5% तक की और गिरावट आ सकती है। लोगों में अभी भी लगता है कि सोना अभी और सस्ता होगा, इसलिए ज्यादा लोग नहीं आ रहे हैं। <br /><br />#GoldSilverpriceliveUpdates, #goldsilvercrash, #silverpricecrash, #goldratefall, #silverpriceIndia, #silveralltimehighprice
