पंजाब के मानसा जिले को केंद्र सरकार की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बड़ी सौगात मिली है। साल 1911 में बने मानसा रेलवे स्टेशन को करीब 100 साल बाद आधुनिक सुविधाओं के साथ नया रूप दिया गया है। नए स्वरूप में तैयार स्टेशन को आम जनता को समर्पित किया गया है। इस स्टेशन से यात्रियों को पहले से बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। <br /><br />
