Surprise Me!

swm news: स्वच्छता सर्वेक्षण में फिर पिछड़ने की कगार पर नगरपरिषद

2026-03-24 8 Dailymotion

शहर में साफ-सफाई से लेकर मॉनिटरिंग की अब तक कोई तैयारी नहींप्रचार-प्रसार व आमजन को जागरूक करने के नहीं किए जा रहे प्रयास
सवाईमाधोपुर. नगरपरिषद की लापरवाही एक बार फिर शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछड़ने की कगार पर ले आई है। स्वच्छता अभियान को लेकर न तो प्रचार-प्रसार की कोई ठोस व्यवस्था दिख रही है और न ही मॉनिटरिंग का असर। हालात यह हैं कि नगरपरिषद परिसर के कोनों में रखे गए प्रचार बैनर धूल फांक रहे हैं। यह नजारा साफ करता है कि अभियान की गंभीरता और तैयारी केवल कागजों तक सीमित है।

स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग पाने के लिए जरूरी है कि परिषद सक्रियता दिखाए, प्रचार सामग्री को जमीन पर उतारे और निगरानी तंत्र को मजबूत करे। अन्यथा सवाईमाधोपुर एक बार फिर पिछड़ने का दाग झेलने को मजबूर होगा।
समय रहते नहीं चेते तो फिर पिछड़ना तय

दिल्ली से स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम कभी भी आ सकती है लेकिन जिला मुख्यालय पर अभी नगरपरिषद की कोई तैयारियां नहीं है। हालात यह है कि शहर का सौन्दर्यकरण व सफाई तो दूर अब दीवारों की पेटिंग व रंग-रोगन तक नहीं कराया है। इसके अलावा शहर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता देने वाले होर्डिंग, बैनर व पोस्टर तक नहीं लगाए है। ऐसे नगरपरिषद के जिम्मेदार समय पर नहीं चेते तो इस बार भी स्वच्छता रैकिंग में पिछडऩे के आसार है।
उधर, दिल्ली से स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम गोपनीय तरीके से ही शहर के स्वच्छता का मौका मुआयना कर चली जाती है लेकिन जिम्मेदारों का कोई ध्यान नहीं होता है। इसका परिणाम देशभर से जारी होने वाली रैकिंग पर पड़ रहा है।
धूल फांक रहे स्वच्छता सर्वेक्षण के बैनर

स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगरपरिषद का कोई ध्यान नहीं है। हालात यह है कि स्वच्छता सर्वेक्षण के बैनर शहर के चौराहे व सार्वजनिक स्थलों पर लगने चाहिए थे। वह इन दिनों नगरपरिषद की पुरानी बिल्डिंग के पास के बैनर धूल फांक रहे है। वहीं नगरपरिषद में स्वच्छता सर्वेक्षण प्रभारी रीना मीणा को बना रखा है लेकिन शहर के सौंन्दर्यकरण को लेकर विशेष प्रयास नहीं किए जा रहे है।
इस कारण से पिछड़ रहे लगातार
नगरपरिषद हर बार कई कमियों के कारण लगातार पिछड़ते जा रहे है। पिछली बार स्वच्छता सर्वेक्षण में सफाई, सीनियर सिटीजन फीडबैक सहित कई कारणों से पिछड़ गए थे। इस बार शहर में साफ-सफाई, मुख्य पोइंटों पर बैनर लगाने, बाजार में गीला व सूखा कचरा पात्र रखवाने सहित कई कार्य अधूरे पड़े है।

इनका कहना है...
शहर के सौंन्दर्यकरण पर फोकस किया जा रहा है। जहां भी कमियां रही है, उनको जल्द दूर किया जाएगा।
चन्द्रकला वर्मा, राजस्व अधिकारी, नगरपरिषद सवाईमाधोपुर

Buy Now on CodeCanyon