प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद में देश के एकजुट होने की बात पर जोर दिया। पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया संकट पर बोलते हुए सभी राजनीतिक दलों से राष्ट्रहित में एकजुट होने का आह्वान किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस संवेदनशील समय में संसद से एकमत और एकजुठ आवाज दुनिया में जानी चाहिए ताकि शांति को बढ़ावा मिले। जैसे कोरोना के दौरान देश ने एकजुटता दिखाई थी, उसी तरह आज भी देश को एकजुट होने की जरूरत है। पीएम की अपील पर देश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। वहीं विपक्ष ने इस पर कड़ी नाराजगीद जताई है।<br />
