पंजाब वेयरहाउस कॉरपोरेशन के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या की गूंज संसद में भी सुनाई दी। सोमवार को संसद में शिरोमणि अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा के सांसद इस मुद्दे पर एकजुट नजर आए और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सीबीआई जांच की मांग की। वहीं रंधावा की मौत को लेकर सभी दल एकजुट होकर पंजाब सरकार के खिलाफ नजर आ रहे हैं।<br />
