गुजरात विधानसभा ने मंगलवार को समान नागरिक संहिता यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल 2026 पास कर दिया गया। इस बिल में शादी, तलाक, विरासत और लिव-इन रिलेशनशिप को धर्म या समुदाय की परवाह किए बिना एक ही कानूनी दायरे में लाने का प्रस्ताव है। यूसीसी बिल पास करने वाला गुजरात देश का दूसरा राज्य है। इससे पहले उत्तराखंड विधानसभा ने फरवरी 2024 में इसे पारित किया था। इस बिल को लेकर विपक्ष हमलावर हो गया है, जबकि बीजेपी इसका स्वागत कर रही है।<br /><br />#Gujarat, #UCC, #whatisuniformcivilcode, #UCCfullform, #GujaratUCCbill
