Iran Island Seizure: क्या ईरान के सबसे अहम द्वीप पर कब्जा होने वाला है? खार्ग द्वीप (Kharg Island) को लेकर ईरान की इस खतरनाक चेतावनी ने पूरी दुनिया के तेल बाजार और मिडिल ईस्ट में हड़कंप मचा दिया है।
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान ने एक ऐसा दावा किया है जिसने युद्ध की आशंका को और गहरा कर दिया है। ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर घालिबाफ (Mohammad Bagher Ghalibaf) ने सोशल मीडिया पर चेतावनी दी है कि दुश्मन देश ईरान के एक सामरिक रूप से महत्वपूर्ण द्वीप पर कब्जे की साजिश रच रहे हैं। घालिबाफ ने साफ कहा है कि अगर किसी क्षेत्रीय देश ने इस साजिश में साथ दिया, तो ईरान उस देश के पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर को तबाह कर देगा।
इस विवाद के केंद्र में 'खार्ग द्वीप' (Kharg Island) है, जहाँ से ईरान का 90% कच्चा तेल निर्यात होता है। अगर इस द्वीप पर कोई भी आंच आती है, तो न सिर्फ ईरान की अर्थव्यवस्था बल्कि वैश्विक तेल बाजार भी पूरी तरह ध्वस्त हो सकता है। इसके अलावा अबू मूसा और ग्रेटर-लेसर टुंब जैसे द्वीपों पर भी ईरान ने अपनी मिसाइलें तैनात कर दी हैं।
ईरान का इशारा सीधे तौर पर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की तरफ माना जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो अमेरिका और इजरायल ने ईरान के तेल ठिकानों और नौसैनिक अड्डों को निशाना बनाने की योजना बनाई है। जवाब में ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर हमला हुआ तो 'पर्शियन गल्फ' खून से भर जाएगा और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को बंद कर दिया जाएगा। क्या वाकई मिडिल ईस्ट में एक और बड़ा महायुद्ध शुरू होने वाला है?

Iran has issued a stern military warning following intelligence reports of a potential plan by enemies to seize one of its strategic islands, potentially Kharg Island. Parliament Speaker Mohammad Bagher Ghalibaf warned that any involvement by regional countries would lead to continuous attacks on their critical infrastructure, escalating tensions in the Persian Gulf and the Strait of Hormuz.

#IranWar #MiddleEastCrisis #KhargIsland #OneindiaHindi #BreakingNews

~PR.514~GR.122~HT.96~