दिल्ली : राजधानी दिल्ली में कांग्रेस को अपना 48 साल पुराना मुख्यालय खाली करने का नोटिस मिलने से सियासी पारा चढ़ा हुआ है। एस्टेट डिपार्टमेंट ने पार्टी को नोटिस थमाया है और 28 मार्च तक का वक्त दिया है। दरअसल, कांग्रेस को 24 अकबर रोड वाला अपना पुराना दफ्तर खाली करने को कहा गया है। इंदिरा भवन में नया दफ्तर शिफ्ट होने के बावजूद कांग्रेस इस पुराने बंगले को खाली नहीं करना चाहती और यहां से पार्टी की गतिविधियां बदस्तूर जारी हैं। इसके साथ ही यूथ कांग्रेस को 5 रायसीना रोड स्थित ऑफिस को भी खाली करने का नोटिस मिला है। कांग्रेस इस मामले में अदालत जाने की तैयारी में है।<br /><br />
