बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान इन दिनों सिंगापुर ट्रिप पर हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी इस ट्रिप की खूबसूरत झलकियां शेयर की हैं। फराह ने अपने इंस्टा हैंडल पर तस्वीरों और वीडियो क्लिप्स की एक सीरीज पोस्ट की, जिसमें वे सिंगापुर के मैंडाई रेनफॉरेस्ट रिसॉर्ट में नेचर के बीच सुकून भरे पल बिताती नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में फराह एलीफेंट के साथ पोज देती दिख रही हैं, तो वहीं कुछ में वे हरियाली से घिरी बालकनी में खड़ी होकर खुले आसमान की ओर निहारती नजर आती हैं। इसके अलावा एक क्लिप में वे विंडो ग्लास के पार बैठे रंग-बिरंगे बर्ड्स को बड़े ध्यान से देखती हुई दिखाई देती हैं। इन तस्वीरों में आसपास का शांत और हराभरा माहौल साफ झलकता है, जो पूरे ट्रिप को और भी रिलैक्सिंग बना देता है। फराह के इस पोस्ट पर लोग रेड हार्ट इमोजीस और आई हार्ट इमोजीस के साथ अपना प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।<br /><br />#FarahKhan #SingaporeTrip #BollywoodCelebrity #MandaiRainforestResort #TravelDiaries #CelebrityTravel #NatureLovers #WildlifeExperience #LuxuryStay #TravelVibes #InstaTravel #VacationMood #ExploreSingapore #GreenEscape #PeacefulMoments #BollywoodLife #ViralPost #InstaGood #TravelInspiration #YouTubeVlogger #CookingVlog #FoodAndFun #IANS<br />
