राम नवमी हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्यौहार है, जो चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान विष्णु के सातवें अवतार, श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि त्रेतायुग में इस दिन अयोध्या में राजा दशरथ और रानी कौशल्या के घर भगवान राम का जन्म हुआ था। वहीं राम नवमी के त्योहार पर काशी, प्रयागराज, अयोध्या समेत दिल्ली तक प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है और भक्त भगवान श्री राम के दर्शन कर रहे हैं।
