मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह गुरुवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने मंदिर निर्माण का कभी विरोध नहीं किया, बल्कि इसके विपरीत मंदिर ट्रस्ट को दान दिया था। वहीं दिग्विजय सिंह की अयोध्या यात्रा को लेकर सियासत गरमा गई है। सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।
