Surprise Me!

Nepal Ex PM KP Sharma Oli Arrested: Balen Shah के PM बनते ही तगड़ा एक्शन, KP Sharma Oli गिरफ्तार

2026-03-28 1 Dailymotion

नेपाल में बालेन शाह के प्रधानमंत्री बनते ही आया सियासी भूचाल! पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली की गिरफ्तारी के पीछे क्या है असली कहानी और क्यों टेंशन में है चीन?
नेपाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब नवनियुक्त प्रधानमंत्री बालेन शाह के शपथ लेने के कुछ ही घंटों बाद पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (KP Sharma Oli) और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई सितंबर 2025 में हुए Gen-Z प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा और आपराधिक लापरवाही के मामले में की गई है। बालेन शाह सरकार का यह पहला और सबसे बड़ा एक्शन माना जा रहा है।
इस गिरफ्तारी का आधार जस्टिस गौरी बहादुर कार्की आयोग की रिपोर्ट को बनाया गया है। रिपोर्ट में ओली और तत्कालीन सुरक्षा प्रमुखों पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्त और लापरवाह कार्रवाई के आरोप हैं, जिसमें 77 लोगों की जान चली गई थी। केपी ओली की गिरफ्तारी से न केवल नेपाल, बल्कि चीन में भी हलचल है, क्योंकि ओली को बीजिंग का करीबी माना जाता रहा है।
गिरफ्तारी से पहले काठमांडू में शुक्रवार देर रात तक हाई-लेवल मीटिंग्स का दौर चला। गृह मंत्री सुदन गुरूंग और सुरक्षा एजेंसियों ने इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए पुख्ता रणनीति तैयार की थी। अदालत से वारंट जारी होने के बाद यह बड़ी कार्रवाई हुई है, जिसके बाद नेपाल की सड़कों पर फिर से तनाव की स्थिति बन सकती है।

Former Nepal PM KP Sharma Oli and senior leader Ramesh Lekhak have been arrested following orders from PM Balen Shah's government. The arrest is linked to criminal negligence during the deadly Gen-Z protests in September 2025. This high-profile action has sent shockwaves through Nepal's political landscape and raised concerns in China.

#NepalPolitics #KPOliArrested #BalenShah #OneindiaHindi #NepalNews

~PR.514~ED.106~GR.508~HT.96~

Buy Now on CodeCanyon