Surprise Me!

IPL 2026 : ईशान किशन की कप्तानी पारी, SRH ने RCB को दिया 202 रन का टारगेट

2026-03-28 20 Dailymotion

बेंगलुरु, कर्नाटक : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज हो चुका है। IPL 2026 के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 201 रन बनाए। टॉस जीतकर बेंगलुरु ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। हैदराबाद की शुरुआत खराब रही और टीम ने महज 29 रन पर 3 विकेट गंवा दिए। अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और नितीश कुमार रेड्डी सस्ते में पैवेलियन लौट गए थे। इसके बाद कप्तान ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों पर 80 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। अंत में अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों पर 43 रन की तेज पारी खेलकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया।

Buy Now on CodeCanyon