सवाईमाधोपुर. कृषि उपज मंडी में सरसों की बंपर आवक ने जहां किसानों और व्यापारियों के चेहरों पर रौनक ला दी है, वहीं मुख्य गेट पर वाहनों का जमावड़ा जाम की स्थिति पैदा कर रहा है। मंडी परिसर व बाहर ट्रकों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का जमावड़ा लगा है। बाहर तक फैली इन कतारों ने यातायात व्यवस्था को बिगाड़ दिया है और हादसे का खतरा भी बढ़ गया है।

इस बार सरसों की पैदावार रिकॉर्ड स्तर पर हुई है, जिसके चलते मंडी में आवक सामान्य दिनों से कई गुना अधिक हो गई है। मंडी परिसर में हर ओर सरसों की बोरियों के ढेर दिखाई दे रहे हैं। खरीदारों की भीड़ से मंडी में व्यापारिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और मंडी का माहौल उत्साहपूर्ण हो गया है।
वाहनों से बनते है जाम के हालात
इस रौनक के बीच अव्यवस्थित यातायात ने मंडी प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। मुख्य गेट के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और ट्रकों के खड़े होने से मंडी परिसर में प्रवेश और निकास दोनों ही बाधित हो रहे हैं। किसानों और खरीदारों को मंडी तक पहुंचने में परेशानी होती है। मंडी प्रशासन को व्यवस्था संभालने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती करनी पड़ रही है।

आगामी दिनों में और बनेंगे जाम के हालातइन दिनों कृषि उपज मण्डी में सरसों की बंपर आवक हो रही है। ऐेसे में 30 व 31 मार्च को मार्च क्लोजिंग के चलते अनाज मण्डी में नीलामी का कार्य बंद रहेगा। ऐसे में नीलामी का कार्य फिर एक अप्रेल से शुरू होगा। ऐसे में फिलहाल मंडी में दो दिन तक मंडी में फिर चहल-पहल कम रहेगी लेकिन आने वाले दिनों में गेहूं की आवक होने से साथ ही फिर से मण्डी में वाहनों की आवाजाही से जाम के हालात बनेंगे।
कृषि उपज मण्डी में आवक पर एक नजर...
-सरसों की आवक-ढाई हजार कट्टे

-गेहूं की आवक-तीन हजार कट्टे
-चना की आवक-आठ सौ कट्टे