बेंगलुरू, कर्नाटक : टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा का खराब फॉर्म IPL 2026 के पहले मैच में भी जारी रहा। हैदराबाद के लिए खेलते हुए वह सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे टीम की चिंता बढ़ गई है। इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप में भी उनका प्रदर्शन खराब रहा था। हालांकि फाइनल में उन्होंने मैच जिताऊ पारी खेली थी। एक पारी से फॉर्म तय नहीं होती, लेकिन लगातार खराब प्रदर्शन ने फैंस और टीम मैनेजमेंट की चिंता जरूर बढ़ा दी है।<br />
