Surprise Me!

अब झारखंड में “शीशमहल” पर सियासी संग्राम, बीजेपी के सनसनीखेज आरोपों से मचा घमासान

2026-03-29 3 Dailymotion

रांची, झारखंड : दिल्ली के बाद अब झारखंड की सियासत में “शीशमहल” को लेकर घमासान मच गया है। भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जनता के धन के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई सनसनीखेज दावे किए हैं। रांची स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तीखा हमला बोला। साहू ने आरोप लगाया कि एक तरफ राज्य में वृद्धावस्था पेंशन, छात्रवृत्ति और किसानों का भुगतान लंबित है, तो दूसरी ओर, मुख्यमंत्री अपने लिए आलीशान “शीशमहल” बनवा रहे हैं। उनका आरोप है कि इस भवन पर 67 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जो इंटीरियर और फर्नीचर के साथ 100 करोड़ से ज्यादा पहुंच सकता है।<br /><br />

Buy Now on CodeCanyon