Surprise Me!

Karishmma Tanna ने शेयर किया अपना स्टाइलिश Sunday लुक,fans ने जमकर बरसाया प्यार

2026-03-29 3 Dailymotion

फेमस एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने हाल ही में अपनी संडे फीलिंग्स को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में करिश्मा ने व्हाइट कॉटन बटन-डाउन शर्ट को ब्लैक पैंट के साथ पेयर किया है। स्लो-मोशन क्लिप में वे दिलकश अदाओं के साथ कैमरे की ओर देखती दिखाई दे रही हैं। कभी वे स्माइल करते हुए अपने बालों को झटकती हैं, तो कभी आकर्षक एक्सप्रेशंस के साथ कैमरे के लिए पोज देती नजर आती हैं। उनके इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी व तारीफों की बौछार कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो करिश्मा को आखिरी बार वेब सीरीज 'कॉल मी बे' में देखा गया है। जो 6 सितंबर 2024 को रिलीज हुई है। वे जल्द ही गिरीश कोहली की अपकमिंग फिल्म 'मॉम 2' में नजर आएंगी। जो साल 2017 की 'मॉम ' का सीक्वल है।<br /><br />#KarishmaTanna #SundayFeels #InstagramReel #BollywoodStyle #TVActress #FashionInspo #OOTD #GlamLook #CelebrityStyle #ViralVideo #TrendingNow #InstaGood #ReelItFeelIt #StylishLook #IndianActress #SocialMediaBuzz #FanLove #EntertainmentNews #SlayStyle #ChicLook #WebSeries #Scoop #IANS<br />

Buy Now on CodeCanyon