नोएडा, उत्तर प्रदेश : समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने गौतमबुद्ध नगर के दादरी से 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। अखिलेश ने दादरी स्थित मिहिर भोज डिग्री कॉलेज मैदान में विशाल रैली को संबोधित किया। इस दौरान वे प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर जमकर बरसे। रैली के बाद विपक्ष ने कहा कि प्रदेश में बदलाव की लहर शुरू हो गई है और 2027 में प्रदेश की सत्ता के बीजेपी बेदखल होगी। वहीं, बीजेपी ने विपक्ष पर पलटवार किया और कहा कि अखिलेश यादव अभी 20 साल और इंतजार करें। बहरहाल, दादरी में हुई अखिलेश यादव की रैली ने पश्चिमी यूपी की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।<br /><br />
