मुंबई, महाराष्ट्र: एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने IANS से बातचीत के दौरान सोशल मीडिया को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि उनके समय में फैन लेटर आते थे, लेकिन अब सोशल मीडिया पर फैन अपने चहेते कलाकारों से जुड़े रहते हैं। वहीं, अपने गायन पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि उनका पहला पैशन एक्टिंग नहीं बल्कि सिंगिग थी। साथ ही उन्होंने श्रद्धा कपूर की शादी को लेकर भी अपना रिएक्शन दिया।<br /><br />
