केरलम : केरलम के पतनमतिट्टा में चुनावी रैली के दौरान राहुल गांधी ने सबरीमाला गोल्ड चोरी केस को लेकर बीजेपी और राज्य सी एलडीएफ सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री कल यहां आए थे और वे जहां भी जाते हैं मंदिरों और धर्म की बात करते हैं, लेकिन सबरीमाला में जो हुआ उसे वे भूल गए। राहुल गांधी के इस आरोप पर बीजेपी ने करारा पलटवार किया और X पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो शेयर किया। राहुल गांधी के आरोपों के बाद अब इस मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। देखना होगा कि चुनावी माहौल में यह मामला कितना असर डालता है।<br />
